कोटद्वार : राम पुलिंडा मार्ग पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य मे जुट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 29/06/ 21 को थाना कोटद्वार से समय 18:18 बजे सूचना प्राप्त हुई , की राम पुलिंडा मार्ग पर एक गाड़ी गिर गई है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम हेड कांस्टेबल आशीष डिमरी के हमराह घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुई ।
घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य आरंभ किया गया जिसमें दो मृतक व्यक्तियों के शव जिला पुलिस के सुपुर्द किए गए तथा एक घायल व्यक्ति को मौके पर अस्पताल रवाना किया गया ! टीम द्वारा बताया कि वाहन बलेनो कार है जिसका नंबर यूके 15 C 3150 है, वाहन में 3 व्यक्ति सवार थे जिसमें दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 1 घायल व्यक्ति जिसको रेस्क्यू के पश्चात अस्पताल रवाना किया गया।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…