मसूरी : हिलदारी, नेस्ले इंडिया समर्थित, एवं स्त्री मुक्ति संगठन की तकनीकी भागीदारी व रेसिटी नेटवर्क के सहयोग से एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब, कीन, हिलदारी, और नगर पालिका परिषद मसूरी, के संयुैत प्रयास से लंढोर सॉउथ रोड वॉर्ड नंब 5 में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। 197 किलो सूखा कचरा एकत्र किया गया।
उत्तराखंड में पहली बार मीडिया के साथियो के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। हिलदारी और कीन के तत्वाधान में लगातार लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है वहीं लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि वह सड़क किनारे, नाले या जंगलो में कूड़ा ना फेंके ताकि क्षेत्र की स्वच्छता के साथ पर्यावरण बचाया जा सके। कीन और हिलदारी के मसूरी को भारत के सबसे स्वच्छ हिल स्टेशनों में से एक बनाने का संयुक्त प्रयास किया जा रहा है और शहर के कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे संगठनों को लगता है कि यह सोच तभी पूरी हो सकती है जब एक शहर में रहने वाले सभी लोग एक साथ आएंगे और इसके प्रीति जिम्मेदार होंगे। इसी कड़ी में एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब ने शहर की स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मदारी का निर्वहन करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस मौके पर एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि स्वच्छता के प्रति क्लब अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक है और मसूरी को भारत का सबसे स्वच्छ हिल स्टेशन बनाने के हर प्रयास में भागीदार बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों को एक विशेष पौधों के बीज युक्त कागज से बना पेन तथा डेयरी दी गई जिसका इस्तेमाल करने के उपरांत डायरी एवं पेन को मिट्टी में डालने व उसमें पानी देने पर पौधा उगेगा। मालूम हो कि हिलदारी देश के पर्यटन शहरों में ठोस और प्लास्टिक, अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समावेशी, प्रासंगिक और लचीला मॉडल विकसित करने के लिए नेस्ले इंडिया द्वारा समर्थित एक पहल है। यह वर्तमान में मसूरी, नैनीताल, पोंडा (गोवा), महाबलेश्वर, मुन्नार और डलहौजी के पर्यटन शहरों में स्त्री मुक्ति संगठन द्वारा तकनीकी भागीदार के रूप में रेसिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के साथ लागू किया गया है। यह पहल लैंडफिल से कचरे के डायवर्जन की सुविधा प्रदान कर रही है और कचरा प्रबंधन में श्रमिकों के व्यवसायीकरण की दिशा में काम कर रही है। हिलदारी ने अब तक 6284 मीट्रिक टन कचरे को लैंडफिल में जाने से रोका है और 3 स्थानों पर 284 अपशिष्ट श्रमिकों को पेशेवर बनाया है। इसमें नगर पालिका परिषद मसूरी से स्वास्थ्य विभाग से सेनेटरी इंस्पेक्टर विरेंद्र बिष्ट एवं किरण राणा, हवलदार प्रताप सिंह, कीन से अशोक कुमार, अनिल कुमार, अजीत, हिलदारी से अरविंद शुक्ला, कमल राजपूत, अभिलाष, दीपक, अंशुल, अंजलि, बबीता, प्रियंका, सलोनी, अमरीन, लीला, निशा, सिमरन और किरण व एक्टिव मीडिया से अध्यक्ष दीपक सक्सेना, महामंत्री अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवीण पंवार, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, सुनील सिलवाल, दीपक रावत, आशीष भटट, धमेंद्र सिंह एवं नरेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…