मसूरी : लायन्स क्लब मसूरी हिल्स के तत्वावधान में मसूरी के इण्टर कॉलेज में राखी बनाओं प्रतियोगिता के माध्यम से संग्रहीत की गई लगभग 300 राखियों को रक्षाबंधन के अवसर पर देश के सीमा प्रहरियों को उनके अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए मंगलकामना के साथ रक्षा सूत्र के रूप में प्रदान किया।
माध्यमिक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साहित होकर अपने सैनिक भाइयों के प्रति न केवल अपने स्नेह से धागों को स्नेह सूत्र के रूप में सजाया वरन उनके प्रति अपने भावों को सुंदर शब्दों में अपने पत्र में व्यक्त कर भावविभोर किया। क्लब एजुकेशन चैयरपर्सन लायन निधि बहुगुणा एवं सेवानिवृत्त कैप्टेन लायन विवेक बहुगुणा द्वारा क्लब की ओर से संग्रहित राखियों को क्लब के मंगलकामना संदेश के साथ सीमा प्रहरियों को तीन स्थानों पर भेंट किया। मसूरी स्थित आई टीबीपी अकादमी, नवल हाइड्रोग्राफी स्कूल देहरादून तथा गढ़ी कैंट देहरादून स्थित थल सेना जवानों एवं अधिकारियों द्वारा बहनों के असीम प्रेम एवं भावनाओं के प्रति उत्साह प्रदर्शित कर अपने सामूहिक कार्यक्रम में राखियों को बांधते हुए प्रेषित पत्र को पढ़ कर सूचना पट्ट पर भी लगाने के संबंध में बताया।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…