चमोली : जनपद के गोविंदघाट के करीब पिनोला गांव में टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 11 अगस्त 2022 को थाना गोविंदघाट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पिनोला गाँव के पास एक टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होने से रोड पर पलट गया है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट पांडुकेश्वर में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मोके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया गया।
उक्त वाहन टेम्पो ट्रेवलर (UK11PA 0177) था जोकि बद्रीनाथ से वापिस आ रहा था। वाहन में 14 लोग सवार थे जो सामान्य घायल थे, सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को वहाँ उपस्थित स्थानीय लोगों तथा जेसीबी की सहायता से सीधा किया गया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…