रुद्रप्रयाग : अगस्तमुनि के चमेली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में एक ही व्यक्ति सवार था, सूचना मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 11.8.2022 को कोतवाली, अगस्तमुनी द्वारा, SDRF को सूचित किया गया की जनपद अगस्तमुनी, चमेली गाँव के पास कार खाई में गिर गयी है , मौके पर SDRF की आवश्यकता है।
उक्त सुचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट अगस्तमुनी से रेस्क्यू टीम, मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटना स्थल पर पहुंचकर देखा गया की कार अत्यंत क्षतिग्रस्त अवस्था मे खाई में है। स्थानीय लोगो से पता चला की कार में एक ही व्यक्ति सवार है। उक्त व्यक्ति तक पहुंचने के लिए सर्च एन्ड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कार के अंदर एक व्यक्ति मिला ,जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। उक्त व्यक्ति के शव को खाई से स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का नाम – प्रकाश लाल s/o भजन लाल, उम्र-28 वर्ष
SDRF टीम का विवरण :- मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी, कांस्टेबल मनीष रौतेला, कुलदीप सिंह, धीरज पंवार, अनुसूया प्रसाद, ड्राइवर रविंद्र सिंह।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…