स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों जोरो पर, अपर जिलाधिकारी ने परेड मैदान का किया निरीक्षण।

देहरादून : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जुट गया है। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम परेड मैदान में आयोजित होगा। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने गुरुवार को परेड मैदान में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जरुरी दिशा-निर्देश दिए।


गुरुवार शाम अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने आगामी 15 अगस्त पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच के अलावा मैदान में चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी को गरीमामय कार्यक्रम को लेकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं को पूरा करने को कहा।
इस मौके पर केके मिश्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मैदान में आयोजन को लेकर कोई कमी न रह जाएए इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। इसलिए समय रहते सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago