देहरादून : आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न समूचा देश मना रहा है। आजादी के इस महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का अह्वान किया। इस अभियान के तहत आज श्रीनगर विधानसभा के पाबौ पैठानी चकिसैण में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसका शुभारम्भ सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने किया। ‘तिरंगा यात्रा’ में के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि देशवासियों के लिये इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। उन्होंने कहा कि देश स्वाधीनता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहा है। जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ’हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है। डॉ0 रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज ’तिरंगा’ फहराया जायेगा, साथ ही देश-भर में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने कहा कि गत दिवस उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अभियान के तहत समूचे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेंगी और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर में तिरंगा फहराने की अपील भी की।
तिरंगा यात्रा में राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत मंडल अध्यक्ष पाबौ दीपक रावत मंडल अध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रावत जिला पंचायत सदस्य गणेश राठी प्रियंका रावत उपस्थित रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…