मसूरी : पुलिस ने संपत्ति विवाद में संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना को देखते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को किया गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस को टेलीफोन पर सूचना मिली कि रॉक स्टोन बिल्डिंग के समीप संपत्ति को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था वहीं दोनों पक्ष काफी उत्तेजित थे जिस पर पुलिस ने संज्ञेय अपराध होने की आशंका के तहत पांच लोगों को धारा 151 आईपीसीके तहत गिरफ्तार कर लिया जिन्हें न्यायालय में पेश किया जायेगा। गिरफ्तार होने वालों में फिरोज़ पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी ग्राम चिचेलाकला, अमरोहा उप्र, आसिम पुत्र अनवार निवासी ग्राम सोनदत्त, तहसील मवाना जिला मेरठ उप्र, सहबान पुत्र रिफाकत, आस मोहम्मद पुत्र इस्तेखार, ताज मोहम्मद पुत्र शकील सभी निवासी तहसील मवाना जिला मेरठ के हैं।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…