देहरादून : औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा राजेन्द्र नगर के गली नं.-10 में तकरीबन 17,000 क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 144 लाख रुपए की लागत से नलकूप का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नंदनी शर्मा, कंचन ठाकुर, राजेन्द्र नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल तथा भाजपा नेता राकेश जोशी द्वारा कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हमारी मूलभूत आवश्यकता है। एक बार के लिए हम सड़क, नाली जैसी सुविधाओं के बिना रह सकते हैं परंतु पीने का पानी हमारी सबसे बुनियादी आवश्यकता है। चुनाव के समय मुझे पेयजल समस्या के बारे में बताया गया था तब हमने तत्काल ही एक नलकूप लगवाया था। तब से आज तक जनसंख्या बढ़ जाने के कारण एक और नलकूप की आवश्यता पड़ रही थी, इसलिए आज यहां नलकूप स्थापित किए जाने का काम प्रारम्भ किया गया है। मुझे अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि 144.22 लाख की लागत से इस नलकूप को 250 मीटर गहराई तक बोर किया जाएगा। लगभग 1000 से 1500 एलपीएम पानी यहां से निकलने की उम्मीद की जा रही है। और बताया गया है कि यह काम आगामी 45 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का…