मसूरी : शहीद भगत सिंह चौक पर भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने 14 अगस्त को विभाजन के दौरान मारे गये व उस पीड़ा से प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा। व उनको याद किया।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि देश की आजादी के समय जब देश का विभाजन हुआ तब उस दौरान बड़ी संख्या में दंगे हुए और बड़ी संख्या में लोगों की जान गई इस विभीषिका को झेल चुके लोगों को भारतीय जनता पार्टी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए भारत का बंटवारा कर दिया जिसमें कई महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया और हजारों बेगुनाह लोगों को मार दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों से लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन के पक्ष में बहुत कम लोग थे तत्कालीन कुछ नेताओं ने अपने स्वार्थ के चलते भारत का विभाजन कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में विभाजन की विभीषिका के रूप में इसे मनाया जा रहा है और भाजपा मसूरी मंडल द्वारा भी विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, रमेश जायसवाल, अवतार कुकरेजा, सतीश ढौडियाल, अरविन्द सेमवाल, विजय बुटोला, विजय बिंदवाल, सपना शर्मा, रीता खुल्लर, अभिलाष, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…