ऋषिकेश : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुनिकीरेती में बाइक रैली आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व कैबीनेट मंत्री टिहरी प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भद्रकाली से ढालवाला सुमन पार्क तक रैली निकाली गई। इस दौरान जमकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष गूंजे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के संपूर्ण लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, अनिल गोयल, मदन सिंह रावत आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…