देहरादून : मैनेजिंग डायरेक्टर रणवीर सिंह चौहान सीईओ डॉक्टर जावेद खान अस्पताल इंचार्ज डॉक्टर सुनील भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून स्थित पैनेसिया अस्पताल परिसर में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी एवं अस्पताल मेडिकल पैरामेडिकल स्टाफ और सभी कर्मचारियों से भेंट कर मिष्ठान वितरित किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर चौहान ने देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता। मैनेजिंग डायरेक्टर रणवीर सिंह चौहान ने प्रत्येक देशवासी से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि देश की समृद्धि, सुरक्षा के लिए अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि हम आज़ादी के 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं लेकिन आने वाले 25 वर्ष प्रत्येक देशवासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आने वाले 25 वर्षो में प्रत्येक हिंदुस्तानी को पूरी निष्ठा से देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में प्रयास करना होगा।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…