केम्पटी – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया ध्वजारोहण, सफाई मित्रों को किया सम्मानित, जनता से की अपील।

टिहरी : स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ जौनपुर क्षेत्र के केम्पटी में धूमधाम से मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा केम्पटी में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने शिरकत कर ध्वजारोहण किया व केम्पटी क्षेत्र में काम कर रहे जिला पंचायत के सफाई मित्रों का प्रोत्साहन कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने सम्बोधित करते हुए कहा की हम सभी लोग स्वच्छता मित्रों को उनके हक़ का सम्मान दें व उनके द्वारा किये जा रहे सफाई कार्यो को सराहें। उन्होंने कहा कि हम सभी अपना गीला और सूखा कचरा अलग अलग कर के दें, ताकि हम उनके कठिन काम को थोड़ा आसान बना पाए।

विधायक प्रीतम सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्रों ने सफाई को अपना धर्म व कर्म बनाया है, हम इसे एक आदत बनाये और एक सुन्दर केम्पटी व स्वच्छ भारत का निर्माण करें।
आपको बता दें कि सफाई मित्रों के उत्साहवर्द्धन व समाज के लिए उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए सफाई मित्र केम्पटी विपिन कुमार द्वारा केम्पटी बाजार में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम में कनिष्ठ प्रमुख जौनपुर समीर पंवार, प्रधान सिया गांव विजेन्द्र पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष केम्पटी फॉल सुन्दर सिहं रावत, व्यापार मण्डल अध्यक्ष केम्पटी सूरत सिंह पंवार, जिला पंचायत सफाई ठेकेदार रितेश रावत, धीरज रावत, वेस्ट वारियर्स से शोमिता, शुभम, रोहित रांगड़, माही, प्रेम व स्थानीय निवासी और व्यापारी आदि मौजूद रहे।

Note – वेस्ट वारियर्स संस्था विगत छः माह से केम्पटी क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए मेक माई ट्रिप फाउण्डेशन और मसूरी वन प्रभाग के सहयोग से कार्य कर रही है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

21 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

23 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

23 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

23 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago