मसूरी : लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने चिकित्सक एवं चार्टर एकाउंटेंट दिवस के अवसर पर मसूरी के चिकित्सकों व चार्टर एकाउंटेटों को सम्मानित किया व उनके योगदान के बारे में चर्चा की गई।
कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्व चिकित्सक दिवस एवं विश्व चार्टर एकांउटेट दिवस पर चिकित्सकों डा. जार्ज क्लेरेंस, डा. विनेश गुप्ता, डा. हरिमोहन गोयल,डा. प्रवीण कुमार, डा. प्राची जैन, डा. अनुमेहा जोशी गुप्ता, डा. स्पर्शी कांत, वरिष्ठ नर्स अलवीना फ्रांसिस, सोनू पचैरी, चार्टर एकाउंटेंट सतीश गोयल, नितिन गोयल, जगजीत सिंह साहनी, अमरजीत सिंह को शाॅल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि लायंस उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय पंकज ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान चिकित्सकों ने जो कार्य किया है उसे पूरी दुनिया नहीं भुला सकती। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने अपने परिवारों को छोड़ कर लोगों की जान बचाने में अपने को समर्पित कर दिया। वहीं चार्टर एकांउटेट दिवस पर उन्होनें सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में लायंस हिल्स अध्यक्ष राजीव गोयल ने कहा कि चिकित्सकों ने जिस लगन व मेहनत से कोरोना संक्रमण में लोगों की जान बचाने में अपने दायित्व का निर्वहन किया वह हमेशा याद रखा जायेगा। कार्यक्रम का संचालन सचिव अनुज तायल ने किया। इस मौके पर लायनेस अध्यक्षा मोनिका अग्रवाल ने चिकित्सकों के सम्मान में कविता पाठ किया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने अपने अनुभवों को साझा किया व लोगों से कोरोना संक्रमण में गाइडलाइन का पालन करने का आहवान किया। इस मौके पर आरएन माथुर, मदन मोहन शर्मा, निधि बहुगुणा, रजनी पंवार, रजनी एकांत, शशि रावत, माधुरी शर्मा, मधुलिका माथुर, शिव अरोडा, संजय अग्रवल सहित बडी संख्या में लायंस व लायनेस क्लब मसूरी हिल्स के सदस्य मौजूद रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…