मसूरी – पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला।

मसूरी : गत पांच दिनों से लापता बार्लोगंज निवासी चमन लाल 62वर्ष पुत्र स्व. कुशाल मणि निवासी मेरिविल स्टेट बार्लोगंज का शव बाबा बुल्लेशाह की मजार के समीप जंगल में पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को उतारा व पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि चमन लाल गत 12 अगस्त को शाम चार बजे से घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उनकी खोज की लेकिन पता नहीं लग पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व उनके शव को उतारा व शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीँ पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts