मसूरी : ग्राम क्यारकुली भटटा के बांसागाड में 30 सदस्यीय अनुसूचित जाति जनजाति संसदीय समिति ने सरकार के विकास कार्याे का निरीक्षण किया व समाज के कमजोर वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदेश सरकार, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री गणेश जोशी सहित अधिकारियों के द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में किए गये कार्यों की सराहना की।
संसदीय समिति ने पहले मसूरी कैंम्पटी रोड पर एक पांच सितारा होटल में प्रदेश के मुख्य सचिव सहित सभी विभागों के सचिवों के साथ भारत सरकार की अनुसूचित जाति व जन जाति के लिए बनायी गयी योजनाओं व उसके क्रियान्वयन की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए साथ ही योजनाओं के सही तरीके से किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद सांसद कृति के सोलंकी की अध्यक्षता में सांसदों के दल ने ग्राम सभा क्यारकुली भटटा के अनुसूचित जाति बहुल गांव बांसागाड में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, विधायक निधि ने निर्मित सडकों, पानी की योजना सहित गांव में होम स्टे सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री गणेश जोशी ने समिति के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया वहीं ग्रामीण महिलाओं ने समिति के सदस्यों को टीका लगा व गुलाब की कली देकर स्वागत किया वहीं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोक नृत्य प्रस्तुत किया। सांसदों को पारपंरिक नृत्य इतना पसंद आया कि उन्होंने भी ग्रामीणों व मंत्री गणेश जोशी के साथ जमकर पहाड़ी नृत्य किया।
इस अवसर पर संसदीय समिति के अध्यक्ष कृत के सोलंकी ने कहा कि इस समिति में बीस सांसद लोक सभा व दस सांसद राज्य सभा से हैं यह सरकार की सबसे महत्वपूर्ण समिति है जिसे मिनी संसद भी कहते हैं उन्होंने कहा कि यहां आकर प्रसन्नता हुई कि यहां पर हर घर जल हर घर नल से सभी के घर पानी है स्कूल की दशा खराब थी व रास्ते खराब थे यहां के विधायक गणेश जोशी के प्रयास से सभी व्यवस्थाएं की गई जिसके लिए मंत्री जोशी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनुसूचित जाति व जन जाति के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का समिति निरीक्षण करती है जिसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक की गई व योजनाओं के सही क्रियान्वयन करने पर संतोष व्यक्त किया। वही समिति ने जो दिशा निर्देश दिए उसके पालन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समिति सबसे पहले उत्तराखंड के मसूरी के समीपी गांव क्यारकुली भटटा में आयी है व इससे पहले प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव सहित सभी विभागों के सचिवों के साथ विस्तार से चर्चा की व योजनाओं का लाभ समाज के अतिंम व्यक्ति को मिल रहा है उससे प्रसन्नता हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान कौशल्या रावत को बधाई दी कि उन्हांेने इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ लिया व प्रधानमंत्री ने प्रधान से सीधा संवाद किया यह बड़ी बात है।
इस मौके पर सांसद अनिल सिरोजिया ने कहा कि समिति प्रदेश में अनुसूचित जाति जन जाति के विकास के लिए क्या क्या कार्य कर रही है केंद्र सरकार की योजनओं का लाभ सही तरीके से मिल रहा है उसको देखती है और यहां आये तो देखा कि यहां संतोष जनक कार्य हो रहा है।
समिति के सदस्य सांसद अजय टम्टा ने कहा कि समिति प्रदेश में केंद्र सरकार की अनुसूचित जाति व जन जाति के लिए कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण करने आयी है। उन्होंने कहा कि यहां के अनुसूचति जाति व जनजाति के लोगों के हाथ में हुनर है जिसका वह पूरा लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति समस्याओं का भी संज्ञान लेती है ताकि आने वाली योजनाओं में इसे शामिल किया जा सके। इस मौके पर जिलाधिकारी सोनिका सिंह, सीडीओ झरना कमठान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…