मसूरी – भगवान ऋषिकेश के तीन दिवसीय पाठ के बाद निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

मसूरी : मसूरी के निकटवर्ती खटटापानी क्षेत्र के ग्राम तुनेटा जोड़ी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान ऋषिकेश देवता का तीन दिवसीय यज्ञ कथा का समापन कथा भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया।
ग्राम तुनेटा में भगवान ऋषिकेश देवता का तीन दिवसीय पाठ व कथा का समापन भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ऋद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया व महिलाओं सहित ग्रामीणों ने कलश यात्रा में भागीदारी की। कलश यात्रा के मौके पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर देवताओं का आह्वान किया गया जिस पर अवतरित देवताओं से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। कलश यात्रा गांव से होते हुए पानी के स्रोत पर पहुंची जहां पर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को नहलाया गया व उसके पश्चात कलश यात्रा गांव के प्रांगण में पहुंची जहां पर कथा का आयोजन किया जा रहा था। कलश पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर ग्रामीण पूरण सिंह रौंछेला ने बताया कि यहां पर भगवान ऋषिकेश का प्राचीन मंदिर है जहां पर हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर कथा एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दूर से लोग आकर भगवान ऋषिकेश का आशीर्वाद लेते हैं। वहीं पंडित वामदेव कोठारी ने बताया कि भगवान ऋषिकेश नारायण के जन्मोत्सव पर यहां पर तीन दिवसीय पाठ का आयोजन किया गया और जन्माष्टमी के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया उन्होंने कहा कि भगवान ऋषिकेश नारायण श्री कृष्ण के अवतार हैं और यहां पर ग्राम वासियों की सुख समृद्धि के लिए रुद्री पाठ चंडी पाठ, व जप किया गया तथा हरियाली काटने के साथ ही हवन किया गया। भगवान ऋषिकेश नारायण का मंदिर होने के कारण यहां भगवान नागराज का भी सानिध्य है और ग्राम वासियों पर नागराज व ऋषिकेश नारायण की विशेष कृपा है।

इस मौके पर सुनील सिंह, विक्रम सिंह, दयाल सिंह, अनिल सिंह, पूरण सिंह, सोनवीर सिंह, जयपाल सिंह, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

14 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago