देहरादून : कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देहरादून के किशन नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर ,राजेंद्र नगर में पीपलेश्वर महादेव मंदिर एवम् सालावाला के शिव मंदिर आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। देहरादून के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। जन्मोत्सत्व में कृष्ण भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर काबिना मंत्री जोशी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारे लिए सदैव एक उत्साह, प्रेरणा और उमंग लेकर आता है। मंत्री जोशी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म बुराई को समाप्त करने के लिए हुआ था। हम सब में एक बुराई होती है ,मंत्री जोशी ने कहा कि इस जन्माष्टमी हम अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का संकल्प ले। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने समस्त प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर आरएस परिहार, पार्षद भूपेंद्र कथैत, नंदनी शर्मा पार्षद/प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, कंचन ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मंदिर समिति के कई सदस्य उपस्थिति रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…