देहरादून : जनपद के चकराता के जाडी के समीप एक पीकअप वाहन खाई में गिरा, सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 19.8.2022 को स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF(state disaster response force) टीम को सूचना प्राप्त हुई की चकराता के जाड़ी स्थान पर पिकअप वाहन खाई में गिर गया।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम,रेस्क्यू उपकरण के साथ ,मुख्य आरक्षी भरत रावत के हमराह तत्काल घटना स्थल कलिये रवाना हुई।
घटनास्थल पहुँचकर देखा गया की पिकअप वाहन दुर्घटग्रस्त होकर खाई में गिरा हुआ है। SDRF रेस्क्यू टीम ने तत्काल वाहन तक पहुँचने कलिये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । SDRF टीम द्वारा लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई और वाहन से घायल चालक को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से बाहर लाया गया व प्राथमिक उपचार देने के उपरान्त 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।
घायल का नाम :- मेघ बहादुर छेत्री, उम्र- 35 वर्ष।
रेस्क्यू टीम का विवरण :- मुख्य आरक्षी भरत रावत, आरक्षी बारू सिंह, वीरेंदर बिष्ट, सुरेंद्र तोमर, रुस्तम, वेदप्रकाश, विकेश, चालक नीरज काम्बोज
परामीडिक्स मन्नू धीमान।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…