देहरादून : प्रदेश के कृषि एवम ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बीती रात्रि देहरादून के सरखेत (मालदेवता) में बारिश से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करने आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुँचे।
गौरतलब है कि सरखेत (मालदेवता) में बादल फटने के कारण अत्यधिक नुक़सान हुआ है। रायपुर क्षेत्र में बादल फटने के बाद स्थानीय नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही रायपुर से थानों मार्ग में जो सॉन्ग नदी पर पुल बना था वह भी टूट गया है।
घटना की सूचना मिलते ही शनिवार प्रातः 6.45 मिनट पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी घटना स्थल पहुंचे, जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंत्री जोशी ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। गौरतलब है कि सरखेत मालदेवता में आपदा के कारण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह आज पूरा दिन आपदा प्रभावित इलाके में रहकर व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। काबीना मंत्री जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह कर घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था करवाई। हेलीकाप्टर द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र के दिनेश सिंह कैंथुरा, उनकी माता सोंधी देवी और उनकी पत्नी सुनीता को देहरादून के मैक्स अस्पताल लाए ताकि उन्हें त्वरित एवं उचित इलाज मिल सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी डीएस कुंवर, वीर सिंह, अनुज कौशल, समीर पुंडीर, प्रधान दिनेश कुमार, सरखेत प्रधान संजय क़ोटवाल, घनश्याम नेगी, बीडीसी बालम सिंह आदि उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…