देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देर सांय एक बार फिर सरखेत, देहरादून के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। वह रेस्क्यू केंद्र मालदेवता के ‘शिव जूनियर हाईस्कूल’ में पहुंचे, मंत्री गणेश जोशी ने यहां आपदा प्रभावित परिवारों को राशन, कपड़े, बिस्तर, बर्तन आदि अभी आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावितों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ है और उनका जीवन दोबारा सुचारू रूप से शुरू करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
राहत सामग्री के रूप में चादर एवं तकिया, प्रेशर कुकर, पतीले, कढ़ाई, तवा, चकला एवं बेलन, छाते, थाली, गिलास, कटोरी, आटा छन्नी, करछी, ट्रैक सूट, महिला सूट, बच्चों के कपड़े, चप्पले, चम्मच, चाकू, मोमबत्ती, माचिस, टॉर्च, कंबल, बाल्टी, मग, स्ट्रेचर, गद्दे, चारपाई, गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, रबर ट्यूब, हॉट प्लेट सिंगल बर्नर वितरित किए गए।
इन परिवारों को बांटी राहत सामग्री –
दिनेश कोटवाल पुत्र पूरण सिंह, राजेश पुत्र प्रेम दास, सुरेश पुत्र प्रेम दास, सुभाष पुत्र प्रेम दास, संजय पुत्र जसपाल, सोहन लाल पुत्र देवदास, मनोज पुत्र शूरवीर सिंह, दीपक पुत्र कंवर सिंह पवार, सोहनी देवी पत्नी कंवर सिंह, दिनेश पुत्र बचन सिंह कैंतुरा, रमेश कैंतुरा पुत्र बलबीर सिंह कैंतुरा, विक्रम सिंह पंवार पुत्र मातवर सिंह, अभिषेक कोटवाल पुत्र दिनेश कोटवाल, अंकित कोटवाल पुत्र दिनेश कोटवाल, सुखपाल पुत्र जसपाल।
इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष शमसेर सिंह बिष्ट, ज़िला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, अपर ज़िलाधिकारी केके मिश्रा, अपर सिटी मजिस्ट्रेट मायाराम जोशी, तहसीलदार सोहन सिंह रांगर, मनजीत रावत, प्रधान संजय क़ोटवाल, प्रधान दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…