ऋषिकेश : शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण मुनिकीरेती-ढालवाला, तपोवन में प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित आला अधिकारियों को उन्होंने यहां लॉंग टर्म के लिए शीघ्र बेहतर ड्रेनेज सिस्टम का प्लान तैयार करने हेतु निर्देशित किया।
गौरतलब है कि बीते दिन को हुई भारी बारिश के कारण मुनिकीरेती-ढालवाला, तपोवन क्षेत्र में जगह-जगह पानी का सैलाब सा उमड़ गया था। आलम यह रहा कि यहां सड़कें पानी व मलबे से लबालब हो गई। निकासी न होने के कारण कई घरों के भीतर भी पानी घुस गया। इस कारण स्थानीय लोगों के संग यहां बाहरी लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल राजस्व, वन, पालिका, सिंचाई, लोक निर्माण और एनएच विभाग के आला अधिकारियों के संग यहां भारी बारिश के कारण हुए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने आला अधिकारियों को शीघ्र ही मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में लॉंग टर्म के लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम का प्लान तैयार करने के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने बताया इससे यहां बरसाती दिनों में जमा होने वाले पानी की समस्या से क्षेत्र को निजात मिलेगी, प्लान तैयार होने के बाद शीघ्र इस योजना पर कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने आपदा से बचाव एवं सुरक्षा हेतु एसडीआरएफ की टीम को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…