देहरादून : कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचे, जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण कर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र स्थित को सामान्य करने भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने जेसीबी मशीन पर बैठकर भी स्थित का मौका मुआवयना किया। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने आपदा क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ़ के जवानों के कार्यों की जमकर सराहना की ओर जवानों की हौसला अफजाई की। मंत्री जोशी ने कहा कि अभी तक प्रभावित क्षेत्र से 17 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता जो आपदा में अभी 5 लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के जवान और प्रशासन के अधिकारी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी ।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…