मसूरी : सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में 20वीं माइलस्टोन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायक जुबिन नौटियाल ने अपने उद्बोधन में सेंट जॉर्ज कॉलेज के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के योगदान की सराहना की। 20वीं माइलस्टोन प्रतियोगिता का ओवर ऑल विजेता यूनिसन वर्ल्ड स्कूल को घोषित किया गया व दून इंटरनेशनल स्कूल को उपविजेता की ट्रॉफी प्राप्त हुई।
सेंट जॉर्ज कॉलेज में संपन्न इस प्रतियोगिता में दिल्ली, मेरठ, देहरादून व मसूरी के लगभग 20 स्कूलों ने हिस्सा लिया। जिनमें माउंट सेंट मेरीज अकेडमी दिल्ली, सेंट मेरीज अकेडमी व सेंट पैट्रिक अकेडमी मेरठ, शिगाली हिल इंटरनेशनल अकेडमी, वेल्हम गर्ल्स, सेलाकुई वर्ल्ड, सेंट जूड, वेंटेज हॉल, वेल्हम ब्वायज़, ओक ग्रोव, दून इंटरनेशनल, यूनिसन वर्ल्ड, तुलाज इंटरनेशनल स्कूल, कासिगा इंटरनेशनल स्कूल, होपटाउन गर्ल्स स्कूल, होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरादून, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, वाइनबर्ग एलन, सीजेएम हेम्पटन कोर्ट व सीजेएम वेवरली मसूरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस मौके पर प्रतिभागियों ने ‘ब्लेज़ द अरीना नृत्य, फ्यूज़न दा वर्बिरेटस म्यूज़िक, टास्क-ओ-मेनिया डेयरस्, शटर अप फोटोग्राफी, चेस़ टू द कट विडियोग्राफी, कॉमेडी इंक स्टैंड अप), नो पापाराज़ी (मॉडलिंग), नॉयर (स्केचिंग) व्हाटटस् पोपिन (रैप), व फिनेस कैनवस पैंटिंग सहित दस विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ एम जोसफ, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, सीनियर कॉर्डिनेटर पीडी जायसवाल, कल्चरल कॉर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में माइल स्टोन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के निर्णयक मंडल में कोमल नेहा, चेतन रजनी, अंकित बिल्टोरिया, सूरज, सैबी, मोब डी, शालिनी, अमन बाजवा, एकता सिसोदिया, दिव्या, अंकिता राय, रूफी नायम, मुनमुन भट्टाचार्य, हेमंत, नवीन जॉन, ब्रदर पीयू जॉर्ज, प्रज्ञा अग्रवाल, गैरी लू, सूसन कूरियन, जयदेव भट्टाचार्य, आरिफ, जूडा, कुलदीप भंडारी थे।
पुरस्कार वितरण के उपरांत आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ एम॰ जोसफ ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रतिभागी विद्यार्थियों व उनके साथ आए शिक्षकों तथा प्रतियोगिता के निर्णायकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद किया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…