ऋषिकेश : जानकी झूला पुल पर अब अंधेरा नहीं रहेगा। 61 लाख रूपये की लागत से यह पुल रोशनी से जगमगाया। गुरूवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने देर शाम पुल पर लगी लाइटों का उद्घाटन किया।
नवनिर्मित्त जानकी झूला पुल के बनने से स्वर्गाश्रम आर पार जाने वालों को बेहतर सुविधा मिली है। लेकिन यह पुल बनने के बाद इसमें लाइट न होने के कारण अंधेरा छाया रहता था। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी रात के समय घुप अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ रही थी। लेकिन 61.82 लाख रूपये की लागत से जानकी पुल पर मुनिकीरेती पालिका ने डेकोरेट लाइटें लगाई हैं। लाईटें लगने से पुल दुधिया रोशनी में जगमग हो गया है। लाइटों का उद्घाटन करने के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जानकी पुल पर्यटकों के लिए आर्कषण का केन्द्र होगा। इसमें लाइटें लगने से पुल को चार चांद लग गए हैं। कहा कि इस पुल के बनने स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का…