मसूरी : मसूरी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी युवक बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी है।
आपको बता दें कि विगत 20/08/2022 को देहरादून निवासी एक महिला ने कोतवाली मसूरी में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनकी 16वर्षीय नाबालिग बेटी को दिनांक 19/08/2022 को एक युवक(आरोपी) मसूरी लेकर आया था तथा उसके साथ मसूरी स्थित एक होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। प्रार्थना पत्र के आधार पर मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 58/2022 धारा 376 भारतीय दंड विधान तथा 3/4 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया व आरोपी की तलाश में जुट गई और रविवार को देर रात पुलिस ने आरोपी को उसके घर उमरी बड़ी बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई व टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यम से आरोपी की लोकेशन की जानकारी की तो आरोपी अपने गांव में उमरी बड़ी बिजनौर में होना पाया गया। जिस पर थाना मसूरी से गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर पर दबिश दी तथा आरोपी को उसके घर उमरी बड़ी बिजनौर से देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
आरोपी व्यक्ति का नाम पता – आदित्य उर्फ नन्नू, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 19 वर्ष।
पुलिस टीम का नाम पता :- थाना मसूरी से वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी, उप निरीक्षक शोएब अली, कांस्टेबल अजय कुमार, चंद्रवीर, व कांस्टेबल किरण भारती एसओजी देहरादून।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…