राजस्थान में दलित छात्र की हत्या के विरोध में न्याय दिलाने की मांग को लेकर संयुक्त दलित मोर्चा ने निकाली रैली।

मसूरी : राजस्थान में हुई दलित छात्र की हत्या के विरोध में संयुक्त दलित संगठन मोर्चा के नेतृत्व में दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर लंढौर गुरूद्वारा चौक से लाइब्रेरी व अंबेडकर चौक तक आक्रोश रैली निकाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, व संगठनों ने भाग लिया।
लंढौर गुरूद्वारा चौक से आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें प्रदर्शनकारी राजस्थान में दलित छात्र की हत्या के विरोध में नारेबाजी कर दलितों पर हो रहे उत्पीड़न व राजस्थान की घटना की न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। रैली गांधी चौक से वापस अंबेडकर चौक पहुंची जहां पर सभा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने राजस्थान में हुई दलित छात्र की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की व मांग की कि इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।

इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि किसी न किसी सरकार के शासन काल में ऐसी घृणित घटनायें होती रही हैं इस घटना ने पूरे जनमानस को हिला कर रख दिया।

इस घटना के दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में यह घटना घटी जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है। उन्होंने मांग की कि इस घटना के दोषियों को कड़ी सजा दी जाय।

प्रदर्शन में शामिल मनीष गौनियाल ने कहा कि दलित समाज के साथ जो राजनीति की जा रही है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इसमें जाति भेद की राजनीति नहीं करनी चाहिए व दलित परिवार पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सभी को एकजुट होकर न्याय दिया जाना चाहिए।

इस मौके पर देवभूमि सफाई कर्मचारी यूनियन मसूरी के अध्यक्ष निरंजन लाल ने कहा कि राजस्थान में जो घटना घटी उसका कड़ा विरोध किया जायेगा तब तक यह आंदोलन होगा जब तक दोषियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती। प्रदर्शन कारियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौडियाल, सभासद अरविंद सेमवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस, कृष्ण गोदियाल, सपना शर्मा, रामी देवी, महेश चंद, अरविंद सोनकर, प्रकाश राणा, तनमीत खालसा, राजेंद्र कुमार, सुदेश सैनी, अमित भटट, प्रोमिला नेगी, अभिलाष सहित बड़ी संख्या में दलित समुदाय समाज के लोगों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व बाल्मीकि समाज उत्थान सभा, भारतीय दलित साहित्य अकादमी, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृ ितमंच, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज संघ, महा दलित मोर्चा मसूरी आदि शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन व पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी जिसके तहत भारी पुलिस बल के साथ ही नायब तहसीलदार भौंपाल सिंह चौहान रैली में साथ चल रहे थे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts