कैबिनेट मंत्री जोशी ने CM धामी से किया आपदा प्रभावितों के विस्थापन का अनुरोध।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकत की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत तिमलीमान सिंह सरखेत एवं छमरौली में तथा जनपद टिहरी के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत ग्राम ग्वालीडाण्डा, तोलियाकाटल, सोन्दना, चिफल्टी एवं सीतापुर में दिनांक 20 अगस्त को आयी भीषण दैवीय आपदा के संबंध में मुख्यमंत्री से आपदा प्रभावितों की समस्याओं को रखा। और मंत्री जोशी ने आपदा में हुए नुकसान के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि बादल फटने से आये सैलाब से काफी लोग प्रभावित हुये हैं जिसमें काफी जनहानि तो हुई है और कई लोग बेघर भी हो गये हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों को विस्थापित किये जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत तिमलीमान सिंह सरखेत एवं छमरौली में आयी भीषण दैवीय आपदा में प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा रूपये 1,05,700/- की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जो कि काफी कम धनराशि है। इस दैवीय आपदा में लगभग 25 परिवार बेघर हो गये हैं। चूंकि लोगों के घरबार, खेती एवं पशु इस आपदा में बह गये या घर-खेती पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त एवं नष्ट हो गयी है। इस दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त धनराशि / मुआवजा दिये जाने का भी कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। जिससे दैवीय आपदा ग्रसित लोगों का जन-जीवन सामान्य हो सकेगा।
इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए सभी प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

12 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

12 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago