सुबह से ही खिली रही चटख धूप
रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में पारा चरम पर पहुंच गया और तपिश ने बेहाल किया। शाम को भी गर्म हवा के थपेड़े पसीने छुड़ाते रहे। दून में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम मौसम सुहावना है, लेकिन दिन में चिलचिलाती धूप चुभ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार को हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…