देहरादून : कनाडा हेलीफैक्स, नोवा स्कोटिया में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के 65 वें सम्मेलन का शानदार आगाज हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ कनाडा की गवर्नर-जनरल मैरी साइमन ने किया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उत्तराखंड की पहचान ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर प्रतिभाग किया। सम्मेलन में भारत का नेतृत्व सीपीए इंडिया रीजन के अध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया। इस दौरान इंडिया रीजन से सभी राज्यों के विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण द्वारा अवगत किया गया है कि विश्व पटल पर उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया, साथ ही यह टोपी सभी के आकर्षण का केंद्र भी रही। उनके द्वारा कई विदेशी प्रतिनिधियों को टोपी भेंट भी की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सम्मेलन में चर्चा होने वाले सभी विषय पर वह बेबाक अपनी बात को रखेंगी। उन्होंने अवगत किया है की सम्मेलन में कोविड महामारी की प्रतिक्रिया से लेकर जलवायु परिवर्तन से निपटने और संसद के लिए सुलभता और प्रौद्योगिकी के लिए सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और लिंग संवेदनशील विधानमंडलों के निर्माण विषय पर विभिन्न कार्यशालाओं के दौरान चर्चा की जानी है।
अवगत करा दें की राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) की वर्तमान में लगभग 180 शाखाएँ हैं और इसे नौ क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। वैश्विक राजनीतिक मुद्दों और संसदीय प्रणाली में विकास पर चर्चा करने के लिए कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) कार्यशालाओं और सत्रों के माध्यम से सम्मेलन आयोजित करता है। हैलिफ़ैक्स, नोवा स्कोटिया, कनाडा में आयोजित 65वें सम्मेलन में सभी 9 रीजन के 600 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहें है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…