ऋषिकेश/देहरादून : नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र समेत समूचे प्रदेश में सुदूरवर्ती गांवों, इलाकों में जल्द 4जी सुविधा उपलब्ध होगी। भारत सरकार की ओर यहां मोबाइल टावरों को लगाने की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में नौगाई, बुगाला, चंदौली, पजै गांव, अर्स, कुखई मल्ली गांवों समेत समूचे प्रदेश में सुदूरवर्ती इलाकों में 4जी सुविधा हेतु मोबाइल टावर लगाए जाएंगे, जिसकी विधिवत स्वीकृति केंद्रीय कैबिनेट की ओर दी जा चुकी है। इस पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोबाईल टावरों के लगने से संचार सुविधा से वंचित इलाकों, गावों में बेहतर 4जी सुविधा उपलब्ध होगी। बताया कि बहुत जल्द ही इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…