मसूरी : सर्कुलर रोड स्थित राजेंद्र प्रसाद पांडे के मकान को पहाड़ से गिरे बोल्डर से हुए नुकसान मौके पर जाकर प्रदेश के कबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने एडीएम फाइनेंस कृष्ण कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि आगामी दो दिनों में चटटान को रोकने का कार्य शुरू किया जाय ताकि वहां रह रहे लोगों की सुरक्षा हो सके व नुकसान से बचा जा सके।
प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के साथ मौके पर एडीएम फाइनेंस कृष्ण कुमार मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, पालिका के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट, वन विभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह, नायब तहसीलदार भौंपाल सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौडियाल, मुकेश धनाई, धर्मपाल पंवार, सहित अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मकान स्वामी राजेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि उनके घर को जो नुकसान हुआ है वह तो हो गया लेकिन पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिरने की संभावना बनी है अगर वह गिर गया तो जानमान को नुकसान हो सकता है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि पहाड़ से गिरने वाले बोल्डर का अगर शीघ्र उपचार न किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। मंत्री गणेश जोशी ने पहाड़ी का निरीक्षण करने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभिंयंता, नगर पालिका के ईओ, पालिका के सहायक अभियंता व एडीएम ने मौके पर जाकर पहाड़ी का निरीक्षण किया व माना कि अगर इस बोल्डर का शीघ्र उपचार न किया गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने एडीएम फाइनेंस कृष्ण कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि दो दिनों के अंदर इस पहाड़ी का उपचार किया जाय ताकि वहां रह रहे परिवार को पूर्ण सुरक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें ज्योलॉजिकल विभाग को भी मौके पर भेजा जाय ताकि उसके आधार पर उपचार शुरू हो सके। उन्होंने कहाकि भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने उन्हें इस घटना के बारे में अवगत कराया था जिस पर वह स्वंय मौके पर पहुंचे है। उन्होंने वहा रह रहे भवन स्वामी को भरोसा दिलाया कि दो दिनों में पहाड़ी का उपचार शुरू कर दिया जायेगा। वहीं एडीएम फाइनेंस कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्कुलर रोड की इस घटना का मौके पर निरीक्षण करने तकनीकि विभागों के साथ मौके पर आये हैं वहीं ज्योलॉजिकल विभाग को भी इसका निरीक्षरण करने भेजा जायेगा व शीघ्र इसका उपचार शुरू किया जायेगा। मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभिंयता राजेंद्र पाल, अपर सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अमित भटट, सुनील बक्शी आदि मौजूद रहे।