देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में टेक होम राशन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की।
टेक होम राशन के अर्न्तगत केन्द्र सरकार द्वारा 58 करोड़ के सापेक्ष 35 करोड़ की धनराशि जारी की गयी है, जिससे आंगनवाड़ियों में समयबद्ध रुप से धनराशि नहीं दी जा पा रही है।
इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कहा कि जनवरी तक के सभी देय अतिशीघ्र पूर्ण किये जाए और महिला स्वयं सहायता समूह को जिले में कहीं पर भी कार्य करने का अवसर दिया जाए। जिससे उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो और समूह को और अधिक लाभ मिल सके। उन्होनें कहा कि गांधी पार्क में आंदोलन धरने में बैठे एसएचजी की महिलाओं को समानात्धामक आश्वासन के साथ वार्ता कर उठाया जाए ताकि आंगनवाड़ियों का कार्य प्रभावित न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान, डीपीओ बाल विकास अखिलेश मिश्रा, स्वयं सहायता समूह की महिला कार्यकत्री कोमल,रीता नेगी ,फरीदा, सामरा, फर्जाना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…