मसूरी : मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में के सीनियर वर्ग में भरोसा फाउंडेशन गुड़गांव ने कोहिनूर हॉकी पीलीभीत को 5-2 से हराकर ट्राफी कब्जाई, वहीं सीनियर महिला में अभिनव हॉकी अकादमी प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने गुरू हॉकी यमुनानगर हरियाणा को सडेन डेथ मेे एक गोल से हराकर ट्राफी कब्जाई। इसी के साथ ही जूनियर बालक में नागपुर मध्यप्रदेश ने सेल्यूट हॉकी सोनीपत हरियाणा को 2-1 से हराकर व सब जूनियर में एमपीएस ए ने एमपीएस बी को हरा कर ट्राफी कब्जाई।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल, नंद लाल सोनकर, सतीश ढौडियाल, राजेश गुप्ता, मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, सचिव सौरभ सोनकर, रफीक अहमद, सुरेश गोयल, बीएस नेगी, जगबीर भंडारी, रूपचंद गुरूजी, डा. इमरान, बिजेंद्र पुंडीर, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन ने खेल दिवस पर विगत दिनों विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स नीदर लैंड में कराते में स्वर्ग पदक लाने वाले आईटीबीपी के खिलाड़ी सौरव शर्मा, व कंचन पंत सहित तकनीकि विशेषज्ञ के तौर पर गये डा. नीरज सिंघल को मंत्री गणेश जोशी के हाथों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं हाकी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी धापा देवी अभिनव हॉकी अकादमी प्रयागराज व पुरूष खिलाड़ी सजल सक्सेना पीलीभीत को सम्मानित किया गया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय फलोर बॉल कप्तान संगीता राठी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय हॉकी कोच कुलबीर सिंह ने अभिनव अकादमी के कोच सन्नी पांडे को भी सम्मानित किया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…