वर्तमान CM न केवल एक हास्यास्पद व्यक्तित्व बनकर रह गये, बल्कि सारी भाजपा की सरे चौराहे भद हुई है – पूर्व CM हरीश रावत

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि “वर्तमान मुख्यमंत्री न केवल एक हास्यास्पद व्यक्तित्व बनकर रह गये, बल्कि सारी भाजपा की सरे चौराहे भद हुई है। मुख्यमंत्री जी इस्तीफा दिया अपने #राष्ट्रीय_अध्यक्ष को और अब वो गर्वनर को इस्तीफा देेंगे, खैर ये उनकी दलगत निष्ठा की बात हो सकती है। लेकिन एक बात स्पष्ट है न वो पहले संवैधानिक आवश्यकता को समझ पाए और न अब संवैधानिक आवश्यकता को समझ रहे हैं। भाजपा ने इन लगभग साढ़े 4 साल के अंदर राज्य को भयंकर #बेरोजगारी दी, #अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी, विकास के काम ठप पड़े हुए हैं, कानून व्यवस्था की स्थिति में निरंतर गिरावट आ रही है और कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में राज्य सरकार पूरी तरीके से फेल हो गई, और तो छोड़िए #टेस्टिंग_घोटाला जो हरिद्वार में हुआ, उसने हमारे राज्य की साख को भी बट्टा लगाने का काम किया। भाजपा को इन #सवालों का जवाब उत्तराखंड के लोगों को देना पड़ेगा, चाहे वो किसी को मुख्यमंत्री बना लें।”

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

Maruti Suzuki देगी 21,000 से ज्यादा नौकरियां, हरियाणा में किया नए प्लांट का उद्घाटन

Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…

15 hours ago