मसूरी : सर्वे के मैदान में पूर्व सभासद रमेश भारती स्मृति छठवां नगर पालिका कप जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आहवान किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि उनके समय इस प्रतियोगिता को शुरू किया गया था जिसे मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति लगातार फुटबाल का आयोजन कर रही है। मसूरी खेल एवं सास्कृतिक समिति के महासचिव सेमुएल चंद ने नगर पालिका परिषद का विशेष आभार व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता में लगातार सहयोग किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह मैदान पूर्ण रूप से खिलाडियों के लिए खोला जाय ताकि युवा नशे से दूर रह खेलें। प्रतियोगिता का पहला मैच निर्मला इंटर कालेज व हिलबर्ड स्कूल के बीच खेला गया जिसमें निर्मला इंटर कालेज 5-0 से विजयी रहा वहीं दूसरा मैच वाइनबर्ग एलन स्कूल व सेंट क्लेयर्स स्कूल के बीच खेला गया जिसमे वाइनबर्ग एलन स्कूल 2-0 से विजयी रहा।
इस मौके पर खेल एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुरेंद राणा, संयोजक पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, पदमावती भारती, शिवानी भारती, पालिका सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, जसबीर कौर, मनीषा खरोला, आरती अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, महेश चंद, डा. आभास सिंह, राजेश सक्सेना, अरविंद सोनकर, सुनील पंवार, परिवंद रावत, उदित शाह, नरेंद्र कुमार, सर्वे के ओसी अनिल कुमार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…