उत्तरकाशी : मोरी से नैटवाड़ की ओर जा रहा एक वाहन नदी में जा गिरा, वाहन में पांच लोग सवार बताये जा रहे हैं, वहीँ सूचना मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य में जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 30 अगस्त 2022 को जनपद उत्तरकाशी में तहसील मोरी क्षेत्रान्तर्गत एक पिकअप वाहन (UK07CA-5731) जोकि मोरी से नैटवाड़ की ओर जा रहा था, के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही हे0का0 भगत सिंह रावत के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल पर पहुँची।
उक्त वाहन में 05 लोग सवार थे। वाहन अनियंत्रित होने से रोड से नीचे नदी में गिर गया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा नीचे नदी में उतरकर वाहन में सवार 05 लोगों में से 03 घायलों को निकालकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मोरी पहुँचा दिया गया है। एक व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। जबकि एक अन्य व्यक्ति घटना में लापता है जिसकी SDRF रेस्क्यू टीम, स्थानीय पुलिस व राजस्व पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
मृतक का विवरण :- मिठन सिंह पुत्र अब्बल सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम खान्यासनी, तहसील मोरी।
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बंद रोडों को खुलने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.…
खटीमा में संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने जनजाति समाज की समस्याओं को सुनते हुए…
खटीमा में संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने जनजाति समाज की समस्याओं को सुनते हुए…
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…