मसूरी : पहाड़ों की रानी पहुंचे प्रदेश के वित एवं नगर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मीडिया वालों की उन पर बङी कृपा है। कहा हम कार्यक्रम में देहरादून और मसूरी में है लेकिन कुछ मीडिया के लोग उनको दिल्ली तलब करने की खबरें प्रचारित कर रहे, कहा दिल्ली दो सितंबर को जरुर जायेगें लेकिन पार्टी और सरकार के कार्यों से मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप् में जायेगें। उन्होने कहा कि आज जरुरत इस बात है कि उत्तराखंड का विकास में हम सबको मिलकर कार्य करना है, कहा आय के साधन कम है लेकिन जिम्मेदारी अधिक है, कहा उत्तराखंड पर 75 हजार करोङ का कर्ज का बोझ है जिसेे कम करने के लिए राज्य में जितने भी विभाग है उनके साथ अलग अलग समय पर बैठक कर राज्य के आय के स्रोत बढाने पर चर्चा करेगे ताकि सरकार की आय बढ़ सके। उन्होंने कहा कि राज्य के जो हालत है वो सबके सामने रखें है। भर्ती घोटाला को लेकर उन्होने कहा कि नियोजित तरीके से उनके खिलाफ कार्यक्रम चलाया जा रहा, बताया वो लगातार क्षेत्र में कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है लेकिन कुछ लोग उनको दिल्ली तलब करने की बात की कर रहे हैं। कुछ मित्रों की उन पर बङी कृपा रहती है। विधानसभा में भर्ती को लेकर उन्होने कहा कि अध्यक्ष की हैसियत से विधानसभा का संचालन कैसे करना है उसकी जिम्मेदारी उनकी है तो ऐसे में आवश्यक्तनुसार मैनपावर रखना है तो नियमानुसार और योग्यतानुसार उनको रखने का काम किया है। कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालिन राजधानी घोषित किया है यदि मैनपावर नही होती तो कैसे काम किया जाता, वही मैनपावर वहां सेवा दे रहे हैं। कहा कि समय आने पर सब बता देगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार विधानसभा के अंदर नियुक्तियों की परीक्षा कराई गई पारदर्शी तरीके से कार्य किया गया लेकिन उसकी चर्चा कहीं नही हो रही। नियोजित तरीके से उनके खिलाफ मामले को हवा दे रहे है। कहा अगर मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरु से लेकर अभी तक के मामले की जांच होगी तो वो पूरी तरह से तैयार है, दिल्ली जाने के मामले में कहा कि दिल्ली दो सितंबर को जाना है, जहां भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक होनी है उसमें उनको मुख्यमंत्री ने नामित किया है उस बैठक में उनको जाना है।
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…