उत्तरकाशी : पुरोला में बर्नीगाड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 03.9.2022 को थाना पुरोला द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि पुरोला में बर्नीगाड के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम तत्काल, उप निरीशक निरिंजन बर्थवाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पहुँचकर देखा गया की तहसील बड़कोट अन्तर्गत NH-123 पर स्थान चामी से लगभग 200 मीटर पीछे बर्निगाड के पास एक MG हेक्टर वाहन संख्या-यू0के0-07-एफ0सी-1215 जो रोड़ से लगभग 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही की व रोप के माध्यम से खाई मैं उतरकर कार तक पहुंच बनाई व एक व्यक्ति को घायल अवस्था खाई से निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया व तुरन्त 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया। दो व्यक्ति लापता है जिनकी सर्चिंग की जा रही है।
एस0डी0आर0एफ0,टीम द्वारा रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त उक्त लापता व्यक्तियों की खोजबीन हेतु SDRF पोस्ट डाकपत्थर से SDRF की डीप डाइविंग टीम घटना स्थल हेतु रवाना हुयी है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…