देहरादून : न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में पंतनगर यूनिवर्सिटी के नव नवनियुक्त कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चैहान ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि मंत्री ने कहा कि जैविक खेती की महत्ता व आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती पर अधिक से अधिक बल दिया जाये। उन्होंने कहा कि यूनीवर्सिटी द्वारा किये जाने वाले शोध कार्यों का अधिक से अधिक लाभ कृषकों को मिले, जिससे किसानों की आय में वृृद्धि की जा सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने संसाधनों का अधिक से अधिक विकसित करे तथा उपलब्ध संसाधनों का सकारात्मक सोच के साथ उपयोग करे ताकि विश्वविद्यालय की आर्थिकीय में भी वृद्धि हो। इसके साथ ही कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कुलपति को शासन के साथ समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव कृषि बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम भी उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…