देहरादून : तेलंगाना के पूर्व डीजीपी एवं जेल सुधार कमेटी के चेयरमैन वीके सिंह ने रविवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट की।
पूर्व आईपीएस वीके सिंह ने बताया कि वह देशभर की कई जेलों में गये हैं और उन्होंने जेल में कैदियों के आचरण एवं उनकी जीवन शैली में बदलाव करने के लिए कई कदम उठाये हैं। उन्होंने बताया कि कैदियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए सरकारों को बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। कहा कि हम जेल में लिट्रसी प्रोगाम प्रारम्भ करें ताकि जेल में प्रवेश करते समय अगर अंगूठा लगाये तो वहां से बाहर जाते समय वह अपने हस्ताक्षर करें। उन्होंने बताया कि जेल में रिफार्म करने के लिए किसी प्रकार की वित्तीय आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि जेल स्वयं में ही अपने खर्चे के लिए आमदनी कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम कैदियों की रिहाई के बाद उन्हें रोजगार दे सकें, हमें जेल में ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम चलाने चाहिए।
काबीना मंत्री ने पूर्व आईपीएस के साथ अपने 1994 एवं 2016 में जेल के दौरान हुयी घटनाओं को भी स्मरण किया। उन्होंने बताया कि बरेली जेल में वह उस स्थान पर रहे, जहां आजादी से पूर्व नेहरु जी को रखा गया था। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार जेलों के सुधार के लिए कार्य कर रही है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…