देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज अधिकारियों के साथ देहरादून के ग्राम पंचायत कांडली के मसंदावाला पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए क्षेत्र में बरसात के पानी से ग्रामीणों को हो रही समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए ताकि निकट भविष्य काल में बरसात के पानी से आम जनमानस को मुसीबतों का सामना न करना पड़े। मंत्री जोशी ने मसंदावाला में बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसने से रोकने के लिए अधिकारियों को पाईप लाईन बिछाकर बरसात के पानी की निकासी के समाधान के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने मसंदावाला में टोंस नदी से हो रहे कटाव को देखते हुए सुरक्षा दीवार लगाने के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को क्षेत्र में सड़क की मरम्मत के भी निर्देश दिए।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…