मसूरी : सुवाखोली से उत्तरकाशी/थत्यूड़ जाने वाला मोटर मार्ग सुवाखोली के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। भूस्खल के साथ बड़े बडे बोल्डर रोड पर आ गये। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई व करीब छह घंटे मार्ग बंद रहा। सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर मार्ग को सुचारू किया।
थत्यूड़- उत्तरकाशी मार्ग पर सुवाखोली के समीप सुबह करीब 9 बजे पहाड़ी से भूस्खल होने से बड़ी बड़ी चट्टाने गिरकर सड़क पर आ गई जिसके कारण लगभग 6 घंटे से लोग रोड के दोनों ओर फंसे हैं और मार्ग खुलने का इंतजार करे। रोड बंद होने से जहां उत्तरकाशी जाने व आने वाले यात्रियों को घंटो परेशानी झेलनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग को सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी भेजी व उसके बाद मार्ग सुचारू किया जा सका। रोड बंद होने से जौनपुर से मसूरी आने वाली दूध की सप्लाई बंद रही वहीं सब्जियों के ट्रक भी फंसे रहे व दोपहर बाद मसूरी दूध की सप्लाई व सब्जी पहुच सकी।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…