नैनीताल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया रविवार को (दिनांक 04.09.2022) को रात 21:10 बजे जनपद नियंत्रण कक्ष नैनीताल के द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई की हेड़ाखान के पास नाले में एक व्यक्ति बह गया। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निराक्षक मनोज रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF ने बताया कि हेड़ाखान पहुंचने से पूर्व आपदा के कारण सड़क मार्ग टूटा हुआ था जिससे कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने कारण एस.डी.आर.एफ. टीम 6 किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल में प्रात: करीब 2:30 am पर पहुंची( जहां से व्यक्ति बह गया था)। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि में ही सर्चिंग अभियान चलाया गया, सर्चिंग के दौरान रोड से लगभग 2 किलोमीटर नीचे बरसाती नाले के पास नदी किनारे व्यक्ति का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला, जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा खोदकर निकाला गया व मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक व्यक्ति का नाम – नर सिंह पुत्र किशन सिंह उम्र 58 वर्ष
निवासी हेड़ाखान जनपद नैनीताल।
SDRF टीम का विवरण :- उप निरीक्षक मनोज रावत, आरक्षी सुरेंद्र सिंह, आरक्षी प्रदीप मेहता, कृष्णा, महेंद्र सिंह और चालक आनन्द।
इन दिनों उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. धूप छांव के बीच बारिश लोगों…
HP ने भारतीय बाजार में अपने OmniPad 12 को लॉन्च कर दिया है. इसे 48,999…
बदरीनाथ धाम के स्वरूप को ज्यादा भव्य और अलौकिक बनाने का काम जारी है. यहां…
केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग में यात्रियों का भयंकर जाम लगा. बाइक, कार समेत पैदल…
ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को खारिज करते हुए अमेरिकी कार्रवाई को दुनिया के लिए…
साउथ ईस्ट के डीसीपी ने बताया कि एक-एक कर सभी को आरोपियों को दबोच लिया…