मसूरी : आम आदमी पार्टी के मिशन विजय शंखनाद सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आहवान किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि उत्तराखड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करें।
कुलड़ी पार्किंग सभागार में आयोजित आम आदमी मसूरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया व कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा व कांग्रेस से तंग आ चुकी है और विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी दिल्ली पेटर्न को लेकर जनता के बीच जायेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने बताया कि आगामी समय में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने है जिसके लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है व जनता के बीच जाकर अपनी बात रख रही है। कार्यकर्ताओं क्योकि उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के विपरीत सत्ताधारी दलों ने कार्य कर जनता को छला है। उन्होंने कहा कि गत दो दशक से भाजपा व कांग्रेस ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने प्रदेश के मंत्री व मसूरी विधानसभा के विधायक गणेश जोशी को चुनौती दी कि वह जनता के सामने हमसे बहस करें कि गत दस वर्षो में उन्होंने शहर के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, यहां की जनता के हित में, यहां की जाम की समस्या, पानी की समस्या व रोजगार के क्षेत्र में क्या कार्य किए बताएं। वहीं आम आदमी पार्टी उनकी पोख खोलने को तैयार है। यह जब समय आयेगा जनता के सामने बताया जायेगां। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे आगामी चुनाव के लिए तैयार रहें व जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी दें कि दिल्ली में मुख्यमत्री अरविंद केजरिवाल ने जनता के हित में अनेक कार्य किए इसलिए दिल्ली पेटर्न के आधार पर पार्टी चुनाव में जायेगी। आज दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजल पानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए गये हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करें। सम्मेलन में आम आदमी पार्टी मसूरी के अध्यक्ष सुधीर डोभाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीति बतायें व उन्हें पार्टी से जोड़े वहीं भाजपा व कांग्रेस के कारनामों को भी जनता के सामने रखें। इस मौके पर दीपेंद्र भंडारी, सुमन सिंह पंवार, हरपाल खत्री, सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…