देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के केनाल रोड़ स्थित बारीघाट में भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता स्वाति द्वारा आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की ओर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत को मेलों, उत्सवों और त्यौहारों का देश कहा जाता है। हमारा देश त्योहारों और उत्सवों का देश है ये त्यौहार और उत्सव ही समाज को जीवंत बनाते हैं। हमारे सामाजिक उत्सव तीज-त्यौहार विभिन्न संस्कार हमें जीवन की सीख देते हैं जिनके माध्यम से हम अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय रहते हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंजीत रावत, अमित कुमार, सोनू कुमार, पार्षद कमल थापा, चुन्नी लाल, अमित थापा, बविता, उमा थापा, अनिता ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…