देहरादून : उत्तराखण्ड को-आपरेटिव रेशम फेडरेशन लि0 प्रेमनगर, देहरादून के रेशमी वस्त्रों के विस्तारित रिटेल आउटलेट का शुभारम्भ कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं सहकारिता मंत्री डा0 धन सिंह रावत द्वारा किया गया।
सिल्क पार्क प्रेमनगर-देहरादून में रेशम फेडरेशन का चौथा वस्त्र विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ हुआ जिसमें विविध प्रकार के रेशमी एवं मिश्रित रेशमी उत्पादों का विक्रय बहुत ही रियायती दरों पर किया जायेगा। इस सेल काउन्टर में प्रमुख रुप से उत्तराखण्ड में निर्मित हैण्डलूम उत्पादों के साथ फेडरेशन द्वारा आउटसोर्स के माध्यम से तैयार किये जा रहे उत्पादों रेशमी साड़ी, सूट इत्यादि फाइन सिल्क के उत्पाद मिल सकेंगे। पुरुष परिधानों में वैस्ट कोट, मफलर, पहाड़ी टोपी, कुर्ता एवं सिल्क फेब्रिक प्रमुख रुप से हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार, उपनिदेशक रेशम द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा की गई एवं कार्यक्रम में रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौ0 अजीत सिंह, निबन्धक सहकारी समिति आलोक कुमार पाण्डे, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट, प्रबन्ध समिति के सदस्य धर्मवीर सिंह तोमर, सुनील कुमार बनारसी लाल, सत्यपाल, देवेन्द्र बिष्ट सहित रेशम निदेशालय के उप निदेशक प्रदीप कुमार सहित बुनकर एवं कीटपालक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…