देहरादून : मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने आवास में जलसंस्थान एवं जलनिगम के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बीमा विहार, राजपुर, धोरण एवं अमन विहार में पेयजल की व्यवस्था को सुचारु करने के लिए दो दिवस में कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वह सभी के फोन उठाये, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
अमन विहार, धोरण के नलकूपों को प्रारम्भ करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कहा। धोरण में नलकूप प्रारम्भ किये जाने हेतु बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। उन्होनें क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के अनुरोध को स्वीकारते हुए अधिकारियों को सोमवार प्रातः राजपुर की समस्याओं का संयुक्त निरीक्षण करने को कहा।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…