पिथौरागढ़ : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार को (दिनांक 10.09.2022) समय प्रातः 03:35 पर पिथौरागढ़ कंट्रोल रूम द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई धारचूला में काली नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्यास नगर खटोली गाँव में आसपास के कई मकान इसकी जद में आ गए है। पानी की चपेट में आये मकान में एक महिला के होने की आशंका भी जताई गई।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई व घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि काली नदी का पानी नदी से लगे घरों में घुस गया जिसमे 12 से 14 लोगो के घर पानी में डूब गये है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए डूबी हुई महिला पशुपति देवी उम्र -65 वर्ष पत्नी मान बहादुर का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।
रेस्क्यू टीम का विवरण :- उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, आरक्षी हरपाल सिंह, हरीश चंद्र पाण्डेय, प्रमोद मठपाल, रणजीत सिंह व चालक जीवन।
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…
गाजियाबाद पुलिस में तैनात एक सीओ के परिवार की तबीयत कथित तौर पर फफूंदयुक्त केक…
आरोपी और उसके साथियों ने 5 अगस्त को नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक के साथ…
बेस अस्पताल श्रीनगर में गंभीर ब्रेन इंजरी का सफल ऑपरेशन, दिल्ली निवासी तीर्थयात्री के सिर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज मंत्रिमंडल की बैठक होगी. मंत्रिमंडल…
नैनीताल हाईकोर्ट में उपनल कर्मचारियों की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. आज सरकार ने कोर्ट…