बागेश्वर : कपकोट के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, सूचना मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची, व राहत बचाव कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज (दिनांक 10.09.2022 को) तहसीलदार कपकोट द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि एक वाहन कपकोट, बागेश्वर रोड पर गडेरा में खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना प्राप्त होते SDRF टीम मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह मेहरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रावना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक वाहन लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है व वाहन में तीन लोग सवार है। SDRF टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनायीं। दो घायल व्यक्ति को अस्पताल रवाना किया गया व वाहन में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला । टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का नाम – खीम राम उम्र -55 पुत्र ग़ुमान राम, निवासी ग्राम गडेरा कपकोट जिला बागेश्वर।
रेस्क्यू टीम का विवरण – मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह मेहरा, आरक्षी प्रेम सिंह, टिका कार्की, अमित टम्टा, सोहन चौबे व चालक जीतेन्द्र सिंह।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…